रोहतक। मंगोलिया में जारी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में रविवार को भारत ने कुल 20 में से 10 पदक पक्के कर लिए हैं। कल तक सात पदक पक्के थे। वहीं आज के मुकाबलों में तीन और शानदार जीत के साथ यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
महिला वर्ग में मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने जापान की युका सदामात्सु को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर एक और पदक पक्का किया। जैस्मिन लाम्बोरिया (57 किग्रा) ने चीन की जियी चेन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।
पुरुष वर्ग में लोकेश (85 किग्रा) ने कोरिया के गिचाए किम को क्वार्टरफाइनल में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया।
अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, खेल प्रेरक हरियाणा के अनुसार, भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन इस बार बेहद संतुलित और तकनीकी रूप से मजबूत नजर आ रहा है। आगामी मुकाबलों में स्वर्ण पदकों की उम्मीद और बढ़ती जा रही है। भिवानी सहित पूरे हरियाणा में इन उपलब्धियों को लेकर खुशी की लहर है।