47...पहरावर रोड स्थित मैडिटेशन सेंटर में ध्यान अभ्यास करने पहुंचे साधक । स्रोत : साधक
- फोटो : सांकेतिक
रोहतक। पहरावर रोड स्थित समर्थगुरुधारा संघ के मेडिटेशन सेंटर में साप्ताहिक ध्यान अभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। आचार्य अनहद ने विपश्यना ध्यान के माध्यम से साधकों को ध्यान अभ्यास कराया। जिला समन्वयक डॉक्टर परमवीर फोगाट ने समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के संदेश को नए जिज्ञासुओं के समक्ष रखा और उन्हें ध्यान योग के लिए 28 से 30 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने शांत, तनावरहित और आनंदपूर्ण जीवन जीने के लिए ध्यान की आवश्यकता बताई। इस मौके पर केंद्र कोऑर्डिनेटर चंद्रभान गहलावत,विजय बोहर, जितेंदर नरवाल, मैनेजर अजय देशवाल, गुलशन, अश्वनी, नरेश मलिक, नरेंद्र पूनिया, परमजीत, प्रोमिला, सुनीता और मोनिका मौजूद रहे।