फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन हजार रुपये माह दिया जाए मेडिकल भत्ता

Mon, 07 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26... मानसरोवर पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में मासिक बैठक में संबो​धित करते हरियाणा स्टेट पें
विज्ञापन
रोहतक। मानसरोवर पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पेंशनर्स ने मांग की कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन वृद्धि दी जाए। सभी पेंशनधारकों को कैश लेस मेडिकल सुविधा दी जाए और वर्तमान 1000 रुपये की मेडिकल भत्ता राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। फैमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी का लाभ प्रदान किया जाए। कमीशन राशि की समय-सीमा 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष की जाए व कोरोना काल के दौरान रोकी गई 18 महीनों की पेंशन को तुरंत जारी किए जाने जैसी मांग मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन की हरियाणा में आयोजित होने वाली आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बारे में चर्चा की गई। बैठक का संचालन शमशेर सिंह ने किया। जिला चेयरमैन देवी सिंह देशवाल ने सभी पेंशनर साथियों को बैठक में उपस्थित होने पर आभार जताया। इस मौके पर राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा, राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन, कोषाध्यक्ष तुहीराम शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष धर्म कौर व राज्य महासचिव रोशनी हुड्डा और राज्य सलाहकार धनपति हुड्डा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें