-फोटो 87 : विधायक राजेश जून को ज्ञापन सौंपते हुए मीट विक्रेता। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। नगर परिषद द्वारा शहर में मीट की दुकानों को सील किए जाने के बाद प्रभावित दुकानदार विधायक राजेश जून से मिले और दुकानों को खुलवाने की मांग की। फिरोज खान की अगुवाई में दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इस कार्रवाई से उनका रोजगार पूरी तरह ठप हो गया है और परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द राहत देने की अपील की। विधायक राजेश जून ने उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा तथा नियमों के तहत संतुलित समाधान निकाला जाएगा।