रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु को एक बड़ी और प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जर्मनी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम शुक्रवार को जर्मनी के लिए रवाना हुई।
डॉ. सिंधु भारतीय एथलीटों का मार्गदर्शन करेंगे। डॉ. रमेश सिंधु के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह इससे पहले 2017 में चीन के ताइपे में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और 2012 में श्रीलंका में आयोजित हुए इवेंट में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कांत और खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने उन्हें बधाई दी ।