रोहतक। ऑल इंडिया इंटर जोन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने जीती। शुक्रवार को एमडीयू रोहतक व यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें एमडीयू रोहतक ने 6 रन से मैच जीता। प्रिया खासा को प्लेयर ऑफ द मैच व मंजीत को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
इस पूरी प्रतियोगिता में गुलशन ने 6 मैचों में 16 विकेट लिए। इस मैच में एमडीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी एमडीयू की टीम 20 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। एमडीयू टीम की ओर से स्वीटी जांगरा ने 16, मंजीत ने 27 व निशु ने 10 रन बनाए। यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की ओर से अलिना व अंजु ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना सकी व एमडीयू ने 6 रन से मैच जीता। यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की ओर से दिव्या ने 18 रन बनाए। एमडीयू की ओर से प्रिया खासा व गुलशन ने तीन-तीन विकेट लिए।