29सीटीके12..खालसा कॉलेज अमृतसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता में
रोहतक। खालसा कॉलेज अमृतसर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला हॉकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। एमडीयू के कोच किशन सिंह सैनी व मैनेजर डॉ. सुमन मान ने यह जानकारी दी। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग व एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।