नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट को एमडीयू रोहतक
ने जीत लिया। उसने जीएनडीयू अमृतसर को 27 रनों से हरा दिया। बुंदेलखंड
विश्वविद्यालय में खेले गए फाइनल मैच में एमडीयू की टीम ने टॉस जीतकर पहले
बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमडीयू की टीम की
शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 136 रन बनाए। शीतल
राणा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जवाब में जीएनडीयू की ने संभलकर शुरुआत की।
मैच के शुरुआती ओवरोें में बल्लेबाजों ने मैच को अपने पक्ष में रखा।
हालांकि बाद में एमडीयू के गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट झटकने शुरू कर
दिए। जीएनडीयू की पूरी टीम 109 रनों पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में प्रियंका
शर्मा ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। समापन समारोह
में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने विजयी टीम को बधाई
देते हुए कहा कि योग्यतानुसार क्षमता का प्रदर्शन कर रोहतक के खिलाड़ियों
ने यह मुकाम पाया है।
फैजाबाद तीसरे, दिल्ली चौथे स्थान पर
फाइनल
मुकाबले के अलावा तीसरे और चौथे स्थान के लिए डॉ. आरएमएल विश्वविद्यालय
फैजाबाद और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच भिड़ंत हुई।
मैच जीतकर फैजाबाद ने
तीसरा और दिल्ली ने चौथा स्थान हासिल किया। अब रोहतक, अमृतसर, फैजाबाद और
दिल्ली की टीमेें आगामी पंद्रह दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली अखिल
भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलेंगी।
एमडीयू
की लगातार यह 5वीं जीत है। इस टीम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले
रहे हैं। टीम की इस उपलब्धि के लिए कोच मुकेश गोयल, टीम मैनेजर हेमलता समेत
सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू