फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल अवसंरचना को नई दिशा देने के एमडीयू को मिलेगा एक करोड़ रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में खेल अवसंरचना को नई दिशा देने के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व रेसलिंग में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर स्थापित होगा। इसके लिए खेल विभाग व भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार यह राशि एमडीयू में खेल उत्कृष्टता केंद्र विकसित करने के लिए दी गई है। इन केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण, वैज्ञानिक कोचिंग और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।



कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू में खेलों को शिक्षा के समान महत्व दिया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि यह पहल एमडीयू की खेल उपलब्धियों को और गति देगी व खिलाड़ियों के लिए नए अवसर खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के माध्यम से खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें