फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू उद्योगों के साथ बनाएगा सशक्त ढांचा

Sun, 24 Aug 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय उद्योग शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस पहल करने जा रहा है। 25 अगस्त को शाम 5:00 बजे प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक होगी जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच सशक्त व स्थायी सहयोग ढांचे का निर्माण करना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रो. अजय के. राजन, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. सीमा, प्रो. हरीश दुरेजा, प्रो. आशीष दहिया, प्रो. सुमित गिल, प्रो. संदीप मलिक, प्रो. एसके तिवारी, डॉ. सोनू व अरुण हुड्डा ने इस पर विचार-विमर्श किया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। निर्णय लिया कि डीन, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट और आईक्यूएसी निदेशक इस सहयोगी पहल के समन्वयक होंगे। औद्योगिक घरानों के समक्ष विश्वविद्यालय की हालिया प्रगति, अनुसंधान उपलब्धियां, अधोसंरचना विकास और भावी दृष्टि को प्रस्तुत करने के लिए एक विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें