फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू कुलपति ने किया शिक्षकों से विकास यात्रा में योगदान का आह्वान

Wed, 07 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22...एमडीयू में कुलपति को सम्मानित करने पहुंचे गैर ​शिक्षक कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के सात वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को उनके कार्यालय में बैठक हुई। शिक्षकों ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर शानदार कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत समेत विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कुलपति ने एमडीयू की विकास यात्रा में निरंतर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने नए सेमेस्टर में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कक्षाओं के सुचारू आयोजन, मेंटर-मेंटी बैठकों के नियमित संचालन व विद्यार्थियों की कैपेसिटी बिल्डिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। ब्यूरो



कुलपति को यूनियन ने किया सम्मानित

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यूनियन प्रधान सुरेश कौशिक व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें विश्वविद्यालय में सात साल का कार्यकाल पूरा करने पर पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, संघ के उप प्रधान प्रेम सिंह सजवान, महासचिव विजयपाल धनखड़, सहसचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें