29सीटीके13 यूटीडी पुरुष वर्ग इंटर कालेज चैस प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत ए
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में दो दिवसीय इंटर कॉलेज पुरुष चैस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता एमडीयू के डॉ. मंगल सेन हॉल में आयोजित की गई। डॉ. राजेश पूनिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको शुभकामनाएं दी व खेलों के फायदे बताए। उन्होंने अपने जीवन में सभी को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में एमडीयू यूटीडी की टीम ने 48 अंकों के साथ प्रथम स्थान, हिंदू कॉलेज सोनीपत 27 अंकों के साथ द्वितीय स्थान व हिंदू कॉलेज रोहतक और वैश्य कॉलेज रोहतक ने संयुक्त रूप से 26 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. राजेश पूनिया व प्रो. आर पी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शनिवार को एमडीयू पुरुष चैस टीम का इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन होगा। निर्णायक मंडल में डॉ. तेजपाल व डॉ. अजय नांदल ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. शकुंतला बेनीवाल, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. पुरुषोतम बंसल, डॉ. तेजपाल, संदीप व मनदीप आदि मौजूद रहे।