07सीटीके21- सी आर ए कॉलेज सोनीपत की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष नेटबॉल प्रतियोगिता में जीत बा
रोहतक। सीआरए कॉलेज सोनीपत में आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष नेटबॉल प्रतियोगिता में एमडीयू की शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान सीआरए कॉलेज सोनीपत व तीसरा स्थान सैनी कॉलेज रोहतक ने प्राप्त किया। फाइनल मैच में एमडीयू यूटीडी की टीम ने सीआरए कॉलेज सोनीपत को हराया व तीसरे स्थान के मैच में सैनी कॉलेज रोहतक ने जाट कॉलेज रोहतक को हराया। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सी आर ए सोनीपत के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने प्रो. आरपी गर्ग को फ्लावर पोट देकर सम्मानित किया। प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों ने अपने संबोधन खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। डॉ. विकास ने प्रो. आरपी गर्ग, डॉ. प्रवीन घायल, डॉ. नितेश, डॉ. नवीन सैनी, प्रदीप व सभी निर्णायक अधिकारियों का आभार प्रकट किया।