महम। साक्षी मलिक राजकीय महाविद्यालय मोखरा में वीरवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की टीम ने निरीक्षण किया। महाविद्यालय में डिफेंस स्टडीज विषय को सत्र 2026-27 में सुचारू रखने के लिए निरीक्षण किया गया। प्राचार्य डाॅ. मीनू नैन ने बताया कि एमडीयू की टीम में डॉ. एसपी वत्स, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. विनोद मलिक शामिल रहे। कॉलेज पहुंचने पर सदस्यों ने बुके देकर टीम का स्वागत किया।
फोटो 03 मोखरा महाविद्यालय में निरीक्षण करने पहुंची टीम का स्वागत करते सदस्य । स्रोत कॉलेज प्रशासन