रोहतक। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में वीरवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित पर जागरूक किया गया। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक राज आलमपुर ने तनाव एवं दबाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। राज आलमपुर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, योग एवं ध्यान को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।। इस मौके पर डॉ. पंकज सिंह, डॉ श्वेता कुमार, प्रियंका हुड्डा, तरुण हुड्डा, मीनाक्षी नांदल व छात्र मौजूद रहे। संवाद