फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू शिक्षक संघ का धरना जारी, छठे दिन की वार्ता विफल

विज्ञापन
13सीटीके16...एमडीयू में धरने पर बैठे ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का धरना छठे दिन भी कुलपति कार्यालय के सामने शांतिपूर्वक जारी रहा। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ शिक्षक संघ की दूसरे दौर की वार्ता हुई। कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन शिक्षकों की मुख्य मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। शिक्षक संघ का आरोप है कि कुलपति लगातार पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय से अनुपस्थित रहे। इस कारण वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई।
शिक्षक संघ ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ सभी मुद्दों को लेकर सजग है और लिखित में समय सारणी के अनुसार प्रशासन और शासन के समक्ष लाए गए मुद्दों पर किसी ठोस समाधान के बिना वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें