फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाने के लिए कहने पर भड़की एमडीयू की शिक्षिका, पुलिस से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस के गेट नंबर एक के पास एमडीयू की शिक्षिका को मास्क लगाने के बारे में कहने पर वह तैश में आ गई और पुलिस के साथ हाथापाई व बदतमीजी की। शिक्षिका ने पुलिस को कई तरह की धमकियां भी दी। उसके खिलाफ पीजीआईएमएस थाना में विभिन्न धाराओं व एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने की टीम कानून व्यवस्था ड्यूटी व कोविड नियमों की पालना के लिए पीजीआईएमएस कैंपस के प्रशासनिक भवन गेट नंबर एक के पास मौजूद थी। जहां हर आने जाने वाले व्यक्ति का फेस मास्क चेक किया जा रहा था। इसी दौरान वहां एक सेंट्रो कार सवार महिला आई। जो कार से नीचे उतर कर एटीएम बूथ की ओर जाने लगी। महिला ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। पुलिस टीम ने उसे समझाया कि वह मास्क लगा ले। अगर नहीं लगाएंगी तो उन पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। महिला ने अपनी पहचान विजया दांगी मूल निवासी मदीना व हाल निवासी एमडीयू कैंपस के रूप में बताई। वह तैश में आकर पुलिस से बोली की वह मास्क नहीं लगाएगी और न ही जुर्माना भरेगी। ऐसे ही संक्रमण फैलाऊंगी, जो करना है कर लो। साथ ही पुलिस की ओर उंगली करके बोली तुम्हें नौकरी करना सीखा दूंगी। तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगी। महिला को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी और महिला एएसआई संतोष के साथ हाथापाई पर उतारू हो गई। महिला बमुश्किल पुलिसकर्मियों के काबू आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें