राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, भाली आनंदपुर का शैक्षणिक भ्रमण करने पहुंचे एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ प
- फोटो : आर्काइव
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के बीपीएचएस- तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने लर्निंग बियोंड क्लास रूम के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भाली आनंदपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां छात्रों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज के निदेशक प्रो. मुनीष गर्ग ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता रानी के मार्गदर्शन में रोगी देखभाल, महामारी नियंत्रण और रोगी परामर्श जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के चरणों को प्रत्यक्ष रूप से जाना। कार्यक्रम की संपूर्ण निगरानी वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एएस डांगी ने की। प्रयोगशाला सहायक मेहर सिंह ने छात्रों को आवश्यक सहयोग किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में गांव के तक्षशिला भवन में आयोजित नेत्र शिविर में स्वयंसेवकों के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई।