फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों ने हैप्पीनेस सर्वे किया

Wed, 26 Mar 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25सीटीके02-काहनौर में हैप्पीनेस सर्वे के दौरान मौजूद एमडीयू के विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मनोविज्ञान विभाग व हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को काहनौर में मानसिक स्वास्थ्य, वेलबीइंग और हैप्पीनेस सर्वे का कार्य आउटरीच एक्टिविटी के तहत किया गया। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने गांव काहनौर में 500 लोगों से संवाद किया। इस तरह सोशल आउटरीच का कार्य करते हुए अनुभवात्मक शिक्षण का पाठ पढ़ा। विभागाध्यक्ष प्रो. अंजलि मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य के मानसिक आयाम और हैप्पीनेस मन स्थिति के आकलन के लिए ये आउटरीच एक्टिविटी करवाई गई। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रो. सर्वदीप कोहली समेत शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें