फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने पीजी इन हिंदू स्टडीज कोर्स शुरू किया

Tue, 18 Jun 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके35...एमडीयू गेट नंबर दो। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू ) के संस्कृत-पालि एवं प्राकृत विभाग में सत्र 2023-24 में पीजी डिप्लोमा इन हिंदू स्टडीज प्रारंभ किया गया था। इस सत्र से विभाग की ओर से इसे एमए हिंदू स्टडीज डिग्री में परिवर्तित किया गया है। इस नूतन पाठ्यक्रम का सृजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनीता सैनी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में 30 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एमडीयू प्रवेश पोर्टल पर https://mduadmission.samarth.edu.in/2024/index.php 25 जून तक होगा।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सैनी ने बताया कि किसी भी विषय में स्नातक कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे। भविष्य में हिंदू स्टडीज विषय में शोध करने के लिए भी ये पाठ्यक्रम बेहतरीन नींव प्रदान करेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्कृत विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बताया कि एमए हिंदू स्टडीज में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धर्म, दर्शन, संस्कृत, वेद,रामायण, महाभारत एवं अन्य धर्मों से सामंजस्यपूर्ण संबंधों का विशिष्ट अध्ययन कराया जाएगा। विद्यार्थी नेट परीक्षा देने के बाद पीएचडी करने के पात्र हो जाएंगें। एमडीयू कैंपस में विद्यार्थियों को वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों से अध्ययन करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें