17सीटीके01...एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम में मैंगो पुडिंग बनाना सिखाते शैफ। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। एमडीयू के इंस्टीयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में आयोजित कूलनरी स्किल्स हॉबी क्लासेज में सोमवार को समर स्पेशल पुडिंग्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार के विशेष सत्र में शेफ देविना ने प्रतिभागियों को आम से बनाए जाने वाली मैंगो पुडिंग बनाना सिखाया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पाक कला की बारीकियां सीखीं उन्होंने बताया कि ये डिश स्वास्थ्य उपयोगी है। इसमें आम के साथ पिस्टेचियो भी डाला जाता है। उन्होंने बोर्नविटा कस्टर्ड पुडिंग बनाना भी सिखाया। ब्यूरो