रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी (पूर्व में फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर) के तत्वावधान में सोमवार को डेवलपमेंट ऑफ मूक्स विषय पर छह दिवसीय शाॅर्ट टर्म प्रोग्राम ऑनलाइन मोड में प्रारंभ हुआ। कार्यशाला में प्रथम सत्र में बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रो. दीपक बिसला ने एआई पावर्ड टूल्स फॉर मूक्स डेवलपमेंट विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में कर्टिन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की प्रो. रेखा भान कौल ने द ग्लोबल प्रस्पेक्ट्व्सि: करंट ट्रेंड्स इन ऑनलाइन टेक्नोलॉजी-स्पोर्टेड हॉयर एजुकेशन एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट विषय पर अपनी बात रखी। डिप्टी डायरेक्टर यूजीसी-एमएमटीटीसी डाॅ. माधुरी हुड्डा ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया। निदेशक यूजीसी-एमएमटीटीसी प्रो. संदीप मलिक ने कार्यशाला की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। कोर्स कोआर्डिनेटर डाॅ. एकता नरवाल ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रवि प्रभात ने किया।
एमडीयू के एनएसएस स्वयंसेवक साहसिक खेल गतिविधियों के लिए रवाना
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. सविता राठी ने सोमवार को एनएसएस स्वयंसेवक के दल को साहसिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. राठी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य प्रकोष्ठ द्वारा 25 जून से 4 जुलाई तक राज्य स्तरीय साहसिक शिविर हिमाचल के लाहौल स्पीति में आयोजित किए जा रहा हैं। शिविर में यूटीडी व संबद्ध महाविद्यालयों की 10 एनएसएस गर्ल्स स्वयंसेवक राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मनीषा बेदी के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं।
डाॅ. सविता राठी ने प्रतिभागी एनएसएस गर्ल्स स्वयंसेवक को अनुशासन में रहते हुए बढ़चढ़ कर साहसिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सोनू, डाॅ. अंजू पंवार, डाॅ. मिनाक्षी हुड्डा, डाॅ. जितेंद्र राठी, डाॅ. हरदीप नरवाल, डाॅ. राकेश कुमार ने भी एनएसएस दल को शुभकामनाएं दी। एनएसएस कार्यालय कर्मी संदीप दूहन व मोहित अहलावत समेत एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।