फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में संस्कृत पाठ्यक्रम की नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 25 जून को निर्धारित चार वर्षीय बीए संस्कृत पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। एमडीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में निर्धारित सीट से 50 प्रतिशत आवेदन कम आने के दृष्टिगत प्रवेश परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। पाठ्यक्रम संचालित किए जाने के बारे में निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने चार वर्षीय बीए संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन किए थे, वे 25 जून को प्रवेश परीक्षा के लिए न आएं।
विज्ञापन

एमडीयू की छात्रा कनिका ने जूडो में जीता सोना
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की छात्रा कनिका ने करनाल के निसिंग में आयोजित जूडो स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने एसडी मॉडल स्कूल, निसिंग, करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता कुराश चैंपियनशिप 2024-25 में भाग लिया और अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रो. विनीता शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा कनिका को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. सोमलता व डॉ. सीमा बनी ईसी सदस्य
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एमडीयू एक्ट के स्टैच्युट 13 के प्रावधानों के तहत एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सोमलता शर्मा व एमडीयू-यूआईईटी की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सीमा को शैक्षणिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि बतौर शैक्षणिक परिषद सदस्य डाॅ. सोमलता शर्मा व डाॅ. सीमा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से दो वर्ष के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें