14सीटीके49..मुरथल में आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। डी क्राइस्ट यूनिवर्सिटी मुरथल की ओर से आयोजित महिला एवं पुरुष लॉन टेनिस प्रतियोगिता में एमडीयू की पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमडीयू की टीम ने बेनेट यूनिवर्सिटी नोएडा की टीम को 3- 0 से हराकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। शुक्रवार को एमडीयू की पुरुष टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी। टेनिस कोच सरवन ने यह जानकारी दी। खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर गुलशन तनेजा व एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र खत्री ने एमडीयू की शानदार जीत पर विशेष बधाई दी।