फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयूः प्रबंधन के विद्यार्थियों को समक्ष बनाने के लिए बनाए २० क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू इमसार (इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडी एंड रिसर्च) के विद्यार्थियों का हुनर और निखरेगा। वे विश्वविद्यालय से केवल किताब ज्ञान ही लेकर नहीं निकलेंगे। डिग्री के साथ प्रबंधन के विद्यार्थी हुनरमंद व अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट भी होंगे। इसके लिए एमडीयू ने पहली बार विद्यार्थियों को एक्टिविटी के जरिए सिखाने व उनकी क्षमताओं को तराशने की अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत प्रबंधन के विद्यार्थियों को पांच समूहों में बांटा गया है। साथ ही इन विद्यार्थियों को 20 क्लबों में भी बांटा गया है। प्रत्येक क्लब में प्रबंधन के हर कोर्स का विद्यार्थी शामिल रहेगा। ये संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का खुद प्रबंध करने के साथ संचालन भी करेंगे। ऐसा उन्हें काम को खुद करके सिखाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
प्रबंधन में पर्सनैलिटी डवलपमेंट जरूरी
इसमार में विद्यार्थी प्रबंधन के गुर सीखने आते हैं। इन विद्यार्थियों की पर्सनैलिटी डवलपमेंट भी जरूरी है। इसलिए विद्यार्थियों को पांच बड़े समूहों व 20 क्लबों में बांटा गया है। इन क्लबों को शिक्षक गाइड करेगा। इनमें प्रत्येक कोर्स से विद्यार्थी लिए गए हैं। विवि के पांच वर्षीय कोर्स से पांच व तीन वर्षीय कोर्स से छह विद्यार्थी रहेंगे। इनके लिए मेंटरशिप चैनल भी रहेगा।
विज्ञापन

प्रफोर्मेंस के आधार पर मिलेगी जिम्मेदारी
इमसार विद्यार्थियों को उनकी प्रफोर्मेंस के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी। विद्यार्थियों की गतिविधियों के जरिए पता किया जाएगा कि उन्हें आता क्या है। जिस क्षेत्र में वे निपुण होंगे, उस क्षेत्र के कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी उन्हें जाएगी। जिस क्षेत्र में नहीं आता है, वह सिखाया जाएगा। इसके लिए वे क्लब में प्रतिभागी बनेंगे। क्लब खेल, शैक्षणिक, कार्यशाला, सांस्कृतिक, एलुमनी, प्रबंधन शिक्षा समेत विभिन्न 20 विषयों पर काम करेंगे।
यूं बने हैं 5 समूह
एकेडमिक एक्टिविटी : इसमें चार क्लब रहेंगे। ये क्लब जरनल ड्यूटी केस स्टडी एंड मैनेजमेंट गेम, डिबेट एंड व्यूज, एडमैड शो व डमश्राड व कांफ्रेंस व वर्कशॉप शामिल हैं। एडमैड में कंपनी के विज्ञान व डमश्राड में विद्यार्थी को इशारे में अपने साथ को कंपनी का उत्पादन पहचान कर बताना होगा। इसी तरह की अन्य गतिविधियां रहेंगी।
कल्चरल एक्टिविटी : इसमें भी चार क्लब होंगे। पहला क्लब डांस का होगा। दूसरा गायन, तीसरा थियेटर व चौथा गैफलर यानी पोइट्री व जोक्स का क्लब रहेगा।
स्पोर्ट्स एक्टिविटी : इसमें दो क्लब शामिल किए गए हैं। इसे इनडोर व आउटडोर दो तरह के क्लबों में बांटा गया है। हालांकि प्रबंधन के विद्यार्थियों की इस गतिविधि में रुचि कम होती है, मगर उनका हर क्षेत्र में रुझान बनाने के लिए इस एक्टिविटी को भी शामिल किया गया है।
इंडस्ट्री एक्टिविटी : इसे भी चार वर्गों में बांटा गया है। इसमें पहला प्लेसमेंट, दूसरा एलुमनाई, तीसरा एंत्रप्रन्योरशिप एवं इन्नोवेशन व चौथा इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस इनक्यूबेशन क्लब है।
जरनल मैनेजमेंट : यहां शेष सभी एक्टिविटी रखी गई हैं। इसमें हास्पिटेलिटिी एंड वेलकम, डेवोशन, ऑफिस मैनेजमेंट एवं कम्प्यूटर, स्पोर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, एन्नाउंसिंग (हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, हरियाणवी), प्रेस एंड फोटोग्राफी, स्टेज मैनेजमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट गतिविधि मुख्य है।
-------
इमसार के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रायोगिक रूप से भी सिखाया जाएगा। इसके लिए पहली बार कैंपस में एक्टिविटी के जरिए विद्यार्थियों को सिखाने की तैयारी की है। इसके लिए विद्यार्थियों के पांच समूह व 20 क्लब बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रो. रिषि चौधरी, इमसार, एमडीयू
-------
संस्थान में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को नए व रुचिकर तरीके से पढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों के क्लब बनाए गए हैं।
प्रो. राजकुमार, निदेशक, इमसार, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें