ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एलएनआईपीई) में चल रही पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अंतिम लीग मैच में एमडीयू की टीम ने मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले दो गोल कर आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 7-3 के अंतर से हराया। एमडीयू की ओर से खिलाड़ी राहुल ने चार तो नवीन ने तीन गोल किए।
एमडीयू के कोच किशन सिंह सैनी व मैनेजर डॉ अजय जून ने बताया कि तीन नवंबर से ग्वालियर स्थित एलएनआईपीई में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान हुए तीन लीग मैचों में से एमडीयू की टीम ने दो लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम ने पहले हॉफ तक 3-0 से बढ़त बनाई। इस बढ़त को एमडीयू की टीम ने अंतिम हॉफ की अंतिम दो मिनट में दो गोल कर 7-3 कर लिया।
मुकाबले का गोल कार्ड
गोल मिनट टीम अंतर
पहला 07 एमडीयू 1-0
दूसरा 10 एमडीयूू 2-0
तीसरा 24 एमडीयू 3-0
चौथा 45 एमडीयू 4-0
पांचवां 46 आरटीएम 4-1
छठा 48 एमडीयू 4-1
सातवां 51 आरटीएम 5-2
आठवां 53 आरटीएम 5-3
नौवां 59 एमडीयू 6-3
दसवां 60 एमडीयू 7-3
क्वार्टर एमडीयू आरटीएम
पहला 2 0
दूसरा 1 0
तीसरा 1 0
चौथा 3 3
कुल 7 3