फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU Rang Tarang: 200 वॉलंटियर्स संभालेंगे यूथ फेस्टिवल की व्यवस्था, दिल्ली विश्वविद्यालय भी लेगा भाग

Thu, 08 Feb 2024 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह सचिन कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

एमडीयू के कैंपस स्कूल में फूड कोर्ट होगा। बॉयज, स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल हॉस्टल में ठहरने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
महाेत्सव को लेकर की जा रही मुर्तियों की सफाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

37वें नॉर्थ-वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी रंग-तरंग महोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभागियों के लिए बस और तीन ई-वाहनों की सुविधा सुचारु रूप से मुहैया करवाई जाएगी। यह सुविधा प्रतिभागियों को हॉस्टल से टैगोर सभागार व अन्य मंच तक पहुंचाने के लिए विशेष तौर पर मुहैया कराई गई है। सुविधा टीम को ऑन डिमांड उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रतिभागियों के लिए खाने की सुविधा विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल के हॉल में की गई है। वीरवार रात के खाने के साथ शुरू होकर 14 फरवरी के नाश्ते तक सुविधा देंगे। प्रतिभागियों के साथ उनके इंचार्ज व सहयाेगियों के लिए भी खाने की व्यवस्था होगी। खाने में केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा।

विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया है। लड़कों की ठहरने की व्यवस्था बॉयज व स्पोर्ट्स हॉस्टल में की गई है और पुरुष टीम के सभी प्रभारियों के ठहरने की व्यवस्था इंटरनेशनल हॉस्टल में की गई है। वहीं, लड़कियाें और उनकी प्रभारियों के ठहरने की व्यवस्था गर्ल्स हॉस्टल में की गई है।
विज्ञापन


एनसीसी और एनएसएस वाॅलंटियर्स किए नियुक्त
व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विश्वविद्यालय के एनसीसी और एनएसएस वॉलंटियर्स की नियुक्ति की गई है। एनसीसी वाॅलंटियर्स को महोत्सव के दौरान टैगोर सभागार में व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिभागियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

महोत्सव को लेकर एमडीयू ने टीमों के आने से पहले उनकी सूची जारी की है। इस सूची में 425 लड़कियां और 350 लड़के शामिल हैं। इस बार के महोत्सव में प्रतिभागियों को नकद इनाम न देकर मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

अधिकतम 54 सदस्यों का दल होगा शामिल
महोत्सव में भाग लेने वाले सभी दलों में प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 54 निर्धारित की गई है। अब तक महोत्सव के लिए 19 विश्वविद्यालयों ने पंजीकरण कराया है। दिल्ली विश्वविद्यालय भी इस महोत्सव में लंबे अंतराल के बाद भागीदारी करेगा। डीयू की ओर से महोत्सव संगीत के क्षेत्र में प्रस्तुति दी जाएगी।

हमारी प्राथमिकता रहेगी कि प्रतिभागियों को अटैच वॉशरूम की सुविधा मुहैया करवाना। हमारी कोशिश रहेगी कि प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। - प्रताप राठी, डीएसडब्ल्यू विभाग, एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें