फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने तैयार की गुणवत्तापरक, संस्थागत विकास की योजना

Wed, 28 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू कुलपति कार्यालय समिति कक्ष में गुणवत्ता परामर्शदायी समिति की बैठक में मौजूद डीन एकेडमिक
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गुणवत्ता परामर्शदायी समिति की बैठक मंगलवार को कुलपति कार्यालय समिति कक्ष में हुई। ब्लेंडेड मोड में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान ने की। यहां विश्वविद्यालय के भविष्य के रोड मैप पर चर्चा हुई व विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं शोध गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी नरसिम्हन ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापरक, संस्थागत विकास योजना तैयार की है। सत्र 2023-2024 का नया पीएचडी अध्यादेश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देश के आदेशानुसार तैयार किया गया है। पीजी पाठ्यक्रमों व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का करिकुलम व क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।
बैठक में वर्ष 2024 के एक्टिविटी कैलेंडर की चर्चा हुई। यहां से ही सेंटर फॉर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस समिति की बैठक का आयोजन ब्लेंडेड मोड से किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय व इंडस्ट्री लिंकेज को मजबूत करने बारे विचार मंथन किया गया। विश्वविद्यालय एजुमनाई नेटवर्क को भी सुदृढ़ करने को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई। विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, सुशासन को नई दिशा देने के लिए व विकास में विशिष्ट गुणवत्ता लाने के लिए इस बैठक में गहन मंथन हुआ। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. अरुण नंदा, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. प्रदीप अहलावत, प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. देशराज, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. हरीश दुरेजा, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. राजेश कुंडू समेत बाहरी विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें