रोहतक। दिल्ली से लौटते समय एनएचएआई कर्मचारी का बाइक सवार तीन युवक मोबाइल फोन झपटकर ले गए। वारदात गोकर्ण पार्क के नजदीक रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। इस संबंध में शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रूपनगर निवासी कंवर ऋषिपाल ने बताया वह एनएचएआई के दिल्ली कार्यालय में नौकरी करते हैं। ट्रेन से दिल्ली आते व जाते हैं। सोमवार करीब साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन से घर आ रहे थे। जब गौकर्ण पार्क के नजदीक पहुंचे तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए और झपटा मारकर हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ले गए।