फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का कल जारी होगा परिणाम

Mon, 21 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स की प्रवेश परीक्षा समाप्त हो गई है जिसका परिणाम 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। 23 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ज्यादातर विषय ऐसे थे जिनमें 100 से कम विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन

संस्कृत में 45, योग विज्ञान में 79, अर्थ शास्त्र में 93, एमएड में 73 व स्टैटिक्स में 47 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश परीक्षा दी है। एमडीयू में स्नातकोत्तर कोर्स की प्रवेश परीक्षा 15 से 19 जुलाई तक आयोजित की गई थी। पहली काउंसिलिंग 25 जुलाई को होगी।
पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा उनको सीट पक्की करने के लिए 26 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। उसके 28 जुलाई को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी। दूसरी काउंसिलिंग 29 जुलाई को होगी। इसमें आने वाले विद्यार्थियों को सीट सुनिश्चित करने के लिए 30 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

दूसरी काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों की सूचना एक अगस्त को जारी की जाएगी। तीसरी काउंसिलिंग 2 अगस्त को होगी। तीसरी काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों के नाम आएंगे उनको सीट पक्की करने के लिए तीन अगस्त तक फीस जमा करानी होगी।
तीसरी काउंसिलिंग के बाद 8 अगस्त को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी। चौथी काउंसिलिंग 12 अगस्त को होगी। उनमें नाम आने पर विद्यार्थियों को सीट पक्की करने के लिए 13 अगस्त तक फीस जमा करानी होगी।
परीक्षा से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। यदि कोई विद्यार्थी पात्रता शर्तों के अंकपत्र की प्रति जमा नहीं करवाता है तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। उसकी सीट रिक्त घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें