रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रविवार को विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान व रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए सृजित परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। डीन एकेडमिक अफेयर्स व कुलसचिव ने प्रवेश परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के दौरान निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी व पंकज नैन उपस्थित रहे।
एमडीयू में 15 जुलाई को सुबह 10 से 11:15 बजे तक एमएससी-केमेस्ट्री की प्रवेश आयोजित की जाएगी। दोपहर 12:30 से 1:45 बजे तक एमए-पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएससी-गणित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अपराह्न तीन बजे से शाम 4:15 बजे तक एमएससी- फिजिक्स, एमए-मनोविज्ञान तथा एमए-गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
16 जुलाई को एमए-राजनीति विज्ञान, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, एलएलएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को एमए-भूगोल, बीपीएड, एमपीएड, एमए-रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, एमए-अर्थशास्त्र, एमलिब साइंस, एमए-फाइन आर्ट्स (ड्राइंग एंड पेंटिंग), एमए-एजुकेशन, एमए-म्यूजिक वोकल, एमए-म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार, एमए-योग विज्ञान पाठ्यक्रम व 18 जुलाई को एमए-हिंदी, एमफार्मेसी-इंडस्ट्रीयल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फार्माकोगनोसी, ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स, एमसीए, एमएससी-कंप्यूटर साइंस, एमएससी-कंप्यूटर साइंस (डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग), एमए-हिंदू स्टडीज, एमए-अंग्रेजी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।