रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) प्रशासन ने यूआईईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के निलंबित एसोसिएट प्रोफेसर विकास सिवाच के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। यह निर्णय कुलपति मिलाप पूनिया ने विकास सिवाच के आवेदन और एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष के अनुरोध पर विचार के बाद लिया।
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव ने शुक्रवार को पत्र जारी कर बताया कि विकास सिवाच ने 8 जुलाई को प्रतिबंध हटाने के लिए आवेदन दिया था। मडुटा अध्यक्ष ने भी 7 जुलाई को इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया था। कुलपति ने दोनों पक्षों की मांग पर विचार के बाद प्रवेश प्रतिबंध हटाने के आदेश जारी किए।