फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने हिंदी साहित्य की जगह थमाया हिंदी भाषा साहित्य का प्रश्नपत्र, 27 केंद्रों पर परीक्षा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपाेर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू में वीरवार को एक और चूक सामने आई है। इस बार डिस्टेंस की हिंदी साहित्य की परीक्षा में हिंदी भाषा साहित्य का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। विद्यार्थियों के आपत्ति जताने पर मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद 27 केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई।
वीरवार को बीए प्रथम वर्ष के सैकड़ों विद्यार्थी एमडीयू समेत विभिन्न कॉलेजों में कुल 27 केंद्रों पर हिंदी साहित्य का पेपर देने पहुंचे। केंद्रों पर निर्धारित समय पर लिफाफे खोले गए और हिंदी साहित्य के प्रश्नपत्र वितरित कर दिए गए। परीक्षार्थियों ने शुरू में प्रश्नपत्र पढ़ा तो कुछ समझ नहीं आया।
विज्ञापन

ध्यान से प्रश्नपत्र पढ़ा तो उन्हें हिंदी भाषा साहित्य का प्रश्नपत्र थमाने का पता चला। इस पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई। इसके चलते मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और तुरंत परीक्षा रद्द की गई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल रिषी का कहना है कि जल्दी नई तिथि घोषित की जाएगी।
छात्रा आशा, हिमानी व छात्र मनोज ने बताया कि परीक्षा की तैयारी की थी। गलत प्रश्नपत्र वितरित होने से परीक्षा रद्द हो गई। अब परीक्षा होने तक फिर से तैयारी करनी होगी। विवि की गलती के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

वर्जन
बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को गलत प्रश्नपत्र दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। लिफाफे पर सही विषय अंकित था। अंदर दूसरे विषय के प्रश्नपत्र मिलने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई है। जल्दी ही इसकी नई तिथि तय की जाएगी।
- प्रो. राहुल रिषी, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें