फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा को लेकर चल रहा इंतजार आखिर समाप्त हो गया। विवि 17 अक्तूबर को इनकी परीक्षा शुरू कर रहा है। ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एंड्रॉयड या स्मार्ट मोबाइल पर हायरमी एप डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए वे परीक्षा दे पाएंगे। सोफ्टवेयर के जरिए विवि की टीम हर परीक्षार्थी पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा को लेकर एमडीयू प्रशासन ने एसओपी (स्टेंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर) के साथ निर्देश जारी कर दिए हैं। एमसीक्यू (मल्टीपल च्वाइस क्वेशचन) बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा विवि की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाट एमडीयू डाट एसी डाट इन पर होगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थी को अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, एंड्रायड या स्मार्ट मोबाइल तैयार रखने होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी को अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। इस परीक्षा से पहले स्क्रीन पर दिखाना अनिवार्य है। सिस्टम इस एडमिट कार्ड के अलावा विद्यार्थी का फेस फोटो लेने के बाद जांचेगा व सही की पुष्टि करेगा। एंड्रायड या आईओएस बेस्ड स्मार्ट फोन वाले उम्मीदवारों को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से हायरमी (एचआईआरईएमईई) ऑनलाइन एसेस्मेंट प्लेटफार्म से इंस्टाल करनी होगी। इसके बाद ही वे परीक्षा दे पाएंगे। स्मार्ट फोन वेबब्राउजर पर ऑनलाइन परीक्षा नहीं हो पाएगी। डेस्कटाप, लैपटॉप, एंड्रायड या आईओएस बेस्ड स्मार्ट फोन के कैमरे का सही ढंग से काम करना विद्यार्थी को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें