फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के दरबार पहुंचा एमडीयू भर्ती फर्जीवाड़ा

Tue, 30 Jun 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती फर्जीवाड़े का मामला सोमवार को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के दरबार में भी पहुंच गया।
विज्ञापन


इनसो पदाधिकारियों ने राज्यपाल को पूरे मामले से अवगत कराया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल और अन्य पदाधिकारी राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इनसो पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एमडीयू में डाटा एंट्री ऑपरेटर की गोपनीय तरीके से भर्ती की जा रही थी, जिसका कोई आधार नहीं था। न तो भर्ती की कोई सूचना जारी की गई और न ही कोई दिशा-निर्देश। एमडीयू के कुछ अधिकारियों की वजह से यूनिवर्सिटी का नाम खराब हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता डॉ. कुलदीप, रणधीर सिंह और प्रदेश महासचिव रवि रेढू शामिल रहे। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी में दो दिन पूर्व डीईओ की भर्ती के मामले को लेकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें