फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की महिला कर्मचारी ने लगाया सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 28 Nov 2023 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू की एक महिला कर्मचारी ने अपनी ही ब्रांच के सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके लिए पीजीआईएमएस थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसके सीनियर अधिकारी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध के बावजूद उत्पीड़न नहीं रुक रहा है। परेशान महिला कर्मचारी ने लिखित में पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन रविवार व सोमवार को अवकाश होने के कारण पुलिस विवि की यौन उत्पीड़न जांच कमेटी से नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मंगलवार को पुलिस कमेटी की अध्यक्ष से मिलने के बाद मामले में केस दर्ज कर सकती है। पीजीआई थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले विवि की यौन उत्पीड़न कमेटी की राय लेना अनिवार्य है।
अभी कमेटी के सामने इस तरह की शिकायत लिखित में नहीं आई है। शिकायत आती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉक्टर पुष्पा दहिया, प्रभारी यौन उत्पीड़न कमेटी, एमडीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें