फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने स्वास्थ्य विज्ञान विवि को 53 रन से हराया

Sat, 29 Aug 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38-एमडीयू में क्रिकेट मैच के दौरान मौजूद एम्प्लाइज क्रिकेट टीम के साथ खेल निदेशक डॉ. कुलताज व अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच में स्वास्थ्य विज्ञान विवि एम्प्लाइज ने स्वास्थ्य विज्ञान विवि को 53 रनों से हराया। कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
समारोह की शुरुआत मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। खेल निदेशक कुलताज सिंह ने उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं से खेल भावना अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल राजेश पुनिया ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने क्रिकेट मैच का टॉस भी करवाया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, प्रताप राठी, तेजपाल और विपिन कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। क्रिकेट मैच का समन्वय कोच मुकेश गोयल ने किया। कबड्डी का समन्वय कोच विकास कुमार और बैडमिंटन का समन्वय कोच विजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

एमडीयू के राज ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया
एमडीयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की टीम 16.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। एमडीयू के राज ने ऑलराउंडर प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के के साथ 71 रन की पारी खेली। एमडीयू की तरफ से गेंदबाजी में राज ने तीन विकेट लिए। महेश कुमार, पंकज नैन और सुमित कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि जितेंद्र कुमार को एक विकेट मिला। पीजीआई के परवीन ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि राकेश यादव, रविंदर सिंह ने दो-दो विकेट और एसएस मान ने एक विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी में पीजीआई के अमित ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें