फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने घोषित किए एमएससी की 35 परीक्षाओं के परिणाम

Thu, 06 Aug 2026 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई-2026 में आयोजित एमएससी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर की 35 परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक राहुल ऋषि ने बताया कि इसमें नियमित और री-अपीयर दोनों श्रेणियों के परिणाम शामिल हैं।
विज्ञापन

नियमित परीक्षाओं में एमएससी बायोकेमिस्ट्री और केमिस्ट्री के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी हुए हैं। एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी और एनवायरमेंटल साइंस के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
फॉरेंसिक साइंस और फूड टेक्नोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी उपलब्ध हैं। माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी जारी हुए हैं। जूलॉजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

री-अपीयर के तहत एमएससी एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (तृतीय सेमेस्टर) के परिणाम जारी हुए हैं। बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और बॉटनी के तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स और जूलॉजी के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी उपलब्ध हैं।
एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, फॉरेंसिक साइंस और फूड टेक्नोलॉजी के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी जारी हुए हैं। माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें