रोहतक। एमडीयू की बेटियों ने जीएनडीयू अमृतसर में इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
जीएनडीयू अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग प्रतियोगिता में एमडीयू की आठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें तन्नु, तनुजा, भावना और सुनीता ने कांस्य पदक प्राप्त जीते। इन सभी लड़कियों का चयन गुवाहाटी में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा स्पोर्ट्स परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री, एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।