झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एमडीयू रोहतक की समिति ने कॉलेज में एमए पत्रकारिता पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष की संबद्धता प्रदान करने के लिए दौरा किया।
समिति में एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार, प्राध्यापक सुनीत मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने समिति को कॉलेज में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज ने समिति को जनसंचार विभाग में उपलब्ध संसाधनों और मीडिया लैब के बारे में बताया। समिति ने मीडिया लैब, पुस्तकालय, संगीत विभाग, ऑडिटोरियम और अन्य टीचिंग ब्लॉक का भ्रमण किया। प्रोफेसर हरीश कुमार ने जनसंचार के विद्यार्थियों से संवाद किया।प्रोफेसर सुनीत मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान देना चाहिए और खुद को अपडेट रखना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश पसरीजा, जनसंचार प्राध्यापिका डॉ. कविता, प्रवक्ता अंकुर, जितेंद्र और डॉ. रितु हुड्डा उपस्थित रहे।