फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेखा चित्र प्रतियोगिता में भारत रहा प्रथम

Tue, 09 Apr 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में ललित कला समिति के तत्वाधान में रेखाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रेखाचित्र बनाये। इसमें 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहला स्थान बीए द्वितीय वर्ष से भारत, दूसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष से जयश्री तथा तीसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष से प्रवीण ने प्राप्त किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरीश कुमार, प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, जनसंपर्क निदेशक सुनीत मुखर्जी एवं जनसंचार प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। जनसंचार प्राध्यापिका डॉ. कविता, कंप्यूटर विज्ञान प्राध्यापिका डॉ. अंजू बाला और मोनिका सिंगला और अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. मीनू ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें