महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय
फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और पंजाबी
विश्वविद्यालय पटियाला के बीच खेला गया।
दोनों ही टीमों ने बेहतरीन
खेल प्रदर्शन किया। मध्यांतर पर दोनों ही टीमें 1-1 स्कोर से बराबर रही।
मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और मैच 1-1 के बराबर
पर समाप्त हुआ। मैच में अंकों के आधार पर एमडीयू को विजेता घोषित किया गया।
पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने द्वितीय, दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली ने तृतीय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने चौथा स्थान
प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एमडीयू के जयपाल को बेस्ट खिलाड़ी, एमडीयू
के यतीन को बेस्ट डिफेंडर, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के बलविंद्र को
बेस्ट गोलकीपर और दिल्ली विश्वविद्यालय के टिकोरी को बेस्ट फारवर्ड चुना
गया। विजेता टीमों को एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने पुरस्कार वितरित किए।
इस
अवसर पर एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, आनंद राठी, डॉ.
सुशील लेगा, नवीन मलिक, डॉ. ईश्वर, सुरेंद्र ढुल, इंद्रजीत, सतदेव मलिक और
नरेंद्र राजन आदि उपस्थित रहे।