फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉक्सिंग स्पर्धा में एमडीयू के मुक्केबाजों का दबदबा

विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश करने वाला एमडीयू क
विज्ञापन
रोहतक। तलवंडी साबो यूनिवर्सिटी बठिंडा पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एमडीयू के कोच मनोज मलिक और आशीष छिकारा ने बताया कि एमडीयू के सीवन ने 54 किलो भार वर्ग में, जितेश ने 57 किलो भार वर्ग में, जतिन ने 60 किलो भार वर्ग में और गुरपेज ने 86 किलो भार वर्ग में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने विजेता मुक्केबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस जीत ने एमडीयू का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें