फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदेश का नंबर वन विवि बना एमडीयू

Tue, 19 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। - फोटो : नगर पालिका संभल
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। देश की राष्ट्रीय पत्रिका की वर्ष 2025 की इंडिया बेस्ट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में एमडीयू को देश के शीर्ष 100 स्टेट पब्लिक विश्वविद्यालयों में 29वां स्थान प्राप्त हुआ है। यही नहीं, हरियाणा में एमडीयू प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय स्टाफ को श्रेय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग हमारी साझा प्रतिबद्धता, नवोन्मेषी शिक्षण, उत्कृष्ट अनुसंधान और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का प्रमाण है। एमडीयू न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है बल्कि यह युवाओं को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने वाला एक सशक्त मंच है।
एमडीयू का लक्ष्य है कि वह आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करे। इसके लिए डिजिटल लर्निंग, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन, स्टार्टअप कल्चर और रिसर्च में वैश्विक उत्कृष्टता क्षेत्रों में निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक व कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत, डीन प्रो. एससी मलिक ने भी विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को हर सदस्य के समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया।
टोटल स्कोर 1000 में 867.23 अंक हासिल किए

रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रमुख मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। पत्रिका की ओर से एमडीयू को एकेडमिक एंड रिसर्च एक्सीलेंस में 400 में 377.09 अंक, इंडस्ट्री इंटरफेस एंड प्लेसमेंट में 200 में 182.55 अंक, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड फैसिलिटीज में 150 में 121.57 अंक, गवर्नेंस एंड एक्सटेंशन में 150 में 116.09 अंक, डायवर्सिटी एंड आउटरीच में 100 में 69.93 अंक और टोटल स्कोर 1000 में 867.23 अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह।- फोटो : नगर पालिका संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें