फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने सीवी रमण विवि बिलासपुर को 46-24 के अंतर से हराया

विज्ञापन
कोल्हापुर के रेडर को पकड़ते एडामास विश्वविद्यालय कोलकत्ता के खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में पुरुष वर्ग के अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी स्पर्धा के लीग मैच रोमांचक चल रहे हैं। यहां देश भर से आई 16 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को एमडीयू ने सीवी रमण विवि बिलासपुर को 46-24 के अंतर से हराया। विवि टीम का बड़े अंतर से जीत का यह सिलसिला जारी है। राज्य सभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि मैच का शुभारंभ कराया। अध्यक्षता एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। यहां पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्रपाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने खेल व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के चलते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विवि को अपने सांसद कोटे से पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि निर्णायक की भूमिका प्रवीन दलाल, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र, सविता, प्रवीन राठी, दर्शना, राजबीर, अजय कुमार ने निभाई। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के पर्यवेक्षक डॉ. सुनील, रजनीश जोनुपर, राम तलवंडी साहबो, डॉ. किपल, अरविंद गोहाली, नंदेश महसून, महेश कोल्हापुर, कुशल कोटा, चंदघोष, पवन वालिया, सुरेश, किरण समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम
विवि परिसर में वीबीएसपीयू जौनपुर व जीआरयूटी साबहो के बीच हुए मैच में जौनपुर ने साबहो को 61-46 के अंतर से हराया। मंगलौर विवि व डॉ. बामू औरंगाबाद के बीच हुए मैच में औरंगाबाद ने मंगलौर को 50-32 के अंतर से हराया। एमडीयू व मैसूर विवि के बीच हुए मैच में एमडीयू ने 27-21 के अंतर से मैसूर को हराया। सीयू मोहाली व एसआरएमआईएसटी चेन्नई के बीच हुए मैच में मोहाली ने चेन्नई को 37-30 के अंतर से हराया। वीईएलएस विवि तमिलनाडू व सीबीएलयू भिवानी के बीच हुए मैच में तमिलनाडू ने 42-36 के अंतर से भिवानी को हराया।
विज्ञापन

एडीएएमएएस विवि व एसजी विवि कोल्हा पुर के बीच हुए मैच में एडीएएमएएस विवि ने कोल्हापुर को 42-28 के अंतर से हराया। आरडी विवि जबलपुर व एसआरएम चेन्नई के बीच हुए मैच में चेन्नई ने जबलपुर को 34-31 के अंतर से हराया। सीयू मोहाली व जेएनसी विवि बलिया के बीच हुए मैच में मोहाली ने बलिया को 56-33 के अंतर से हराया। कोटा विवि कोटा व मैसूर विवि के बीच हुए मैच में कोटा ने मैसूर को 47-28 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें