रोहतक। शहर की सैनिक कालोनी में बेटी के जन्मदिन पर किरायेदार चिकन लाया तो मकान मालिक डॉक्टर ने विरोध किया। आरोप है कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर किरायेदार को पीटा। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गोहाना निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह सैनिक कालोनी में किराये पर रहता है। साथ ही हिसार रोड स्थित फैक्टरी में काम करता है। उसकी छोटी बेटी का जन्मदिन था। उसने थोड़ी शराब पी रखी थी। दुकान से चिकन लेकर घर पहुंचा तो मकान मालिक ने कहा कि तुम्हारे पास किराया देने के पैसे नहीं है। चिकन खाते हो। इस बात का विरोध किया तो आरोपी व उसके बेटे ने मारपीट की। उसकी पत्नी ने किसी तरह छुड़वाया। ब्यूरो