रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने बीए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी अनिवार्य विषय की पुनः परीक्षा 28 अक्तूबर को निर्धारित की है। यह उन विद्यार्थियों के लिए है जो 7 सितंबर 2026 को क्यू-पआईडी 91702 अपडेट के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। परीक्षा नियंत्रक राहुल ऋषि ने बताया कि समय और केंद्र पूर्ववत रहेंगे। संवाद