फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की 'वोट बचाओ' रैली में हरियाणा से जाएंगे तीन लाख लोग : रोहित चौधरी

Sun, 25 Oct 2026 09:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30 कांग्रेस कार्यालय में बैठक करते एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन मार्च निकालेगा। तैयारियों को लेकर आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। रैली प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी का जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान रंगा ने स्वागत किया। रोहित चौधरी ने बताया कि देशभर से 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। हरियाणा कांग्रेस 3 लाख लोगों को दिल्ली ले जाएगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने के संघर्ष में ऐतिहासिक रैली बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने वोटों के जोड़ने, हटाने और चोरी के आरोप लगाए। रोहित चौधरी ने भाजपा पर युवाओं को रोजगार न देने और लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। बैठक में सुलभ गूगनानी, कदम सिंह अहलावत, वीरेंद्र सचदेवा, विकास गोयल, चरनजीत शर्मा, विजय ठेकेदार, रोबिन सचदेवा, संजय दलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें