एमडीयू की फेल होती कार्य प्रणाली एक बार फिर विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। एक बार फिर परीक्षा के ठीक एक दिन पहले नया शेड्यूल जारी करने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। पहले भी ऐनवक्त पर परीक्षा शेड्यूल बदलने से छात्रों की परीक्षाएं भी छूट चुकी है और यूनिवर्सिटी में हंगामा भी हो चुका है।
इसके बावजूद अधिकारी इस लापरवाह कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे। विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी के जवाब में एमडीयू अधिकारियों का हर बार एक ही तर्क होता है कि प्रशासनिक कारणों की वजह से शेड्यूल बदला गया। हालांकि अधिकारी ये स्पष्ट नहीं कर पाते कि ऐसा कौन सा प्रशासनिक कारण है जो विद्यार्थियों के लिए नासूर बनता जा रहा है।
एमडीयू और उसके अधीन कॉलेजों में यूजी-पीजी की परीक्षाएं चल रही है। शनिवार को भी एमडीयू ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बीई, बीटेक सातवें सेमेस्टर (ऑल ब्रांचिज, न्यू एंड ओल्ड स्कीम) की 3 जनवरी को होने वाली परीक्षा 18 जनवरी सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया। उधर, बीटेक सातवें सेमेस्टर (आईसी ब्रांच) के 12 जनवरी को होने वाले पेपर डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग ईसीई-409एफ (पेपर आईडी-24459) को रद्द कर दिया है।
अब आईसी ब्रांच के विद्यार्थी 9 जनवरी को होेने वाले पेपर-डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग ईसीई-409-एफ (पेपर आईडी-24422) में अपीयर होंगे।
इसके अलावा बीए आनर्स के पांचवें सेमेस्टर (न्यू स्कीम) इतिहास का पेपर हिस्ट्री ऑफ हरियाणा 9 जनवरी को, बीएससी आनर्स के छठे सेमेस्टर(न्यू स्कीम) फिजिक्स का पेपर फिजिक्स ऑफ मैटिरियल्स-दो (न्यू,ओल्ड) 5 जनवरी और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के पांचवें सेमेस्टर के कैमिस्ट्री के पेपर इनओरगेनिक कैमिस्ट्री (ओल्ड) 3 जनवरी व ओरगेनिक कैमिस्ट्री (ओल्ड) 5 जनवरी को होगा।
बीए आनर्स पांचवें सेमेस्टर के अंग्रेजी के पेपर मार्डन ब्रिटिश लिटरेचर दो व अंग्रेजी पोएट्री 3 जनवरी, मार्डन वर्ल्ड लिटरेचर एक 7 जनवरी और राजनीति विज्ञान का पेपर कोेमपेरेटिव पॉलिटिक्स 7 जनवरी को कराया जाएगा।
बीए-पांचवें सेमेस्टर (ओल्ड स्कीम) टूरिज्म मैनेजमेंट का पेपर टूरिज्म मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम, कॉमन विद न्यू स्कीम 20 जनवरी को होगा।
रिवाइज्ड बीए आनर्स प्रथम सेमेस्टर(न्यू स्कीम) इकोनोमिक्स का पेपर इंग्लिश एक 8 जनवरी तथा इकोनोमिक्स, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत व हिन्दी का पेपर इंग्लिश एक(क्वालीफाइंग कॉमन फोर आनर्स ह्यूमनिटी ग्रप) 8 जनवरी को होगा।
इनके अलावा बीकॉम पांचवें सेमेस्टर (पास एवं वोकेशनल) न्यू स्कीम टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट का पेपर-टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, ओपशनल-टू 9 जनवरी, बीएससी आनर्स के छठे सेमेस्टर कैमिस्ट्री का पेपर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री -टू न्यू 3 जनवरी को कराया जाएगा। समय और केंद्र नहीं बदले गए है।
परीक्षाओं के शेड्यूल बदलाव की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। डीडीई भवन में हेल्प डेस्क भी खोली गई है। विद्यार्थी 0162- 308336, 308340, 308343 व 308359 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।