फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमबीबीएस परीक्षा घोटाला...पुलिस ने उत्तर पुस्तिकाओं को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवतदयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) में हुए एमबीबीएस परीक्षा घोटाले में पुलिस ने अब उत्तर पुस्तिकाओं को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल मौके मिले रिकाॅर्ड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले कु़छ सालों की उत्तर पुस्तिकाओं को भी मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा गया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कुछ छात्रों की पिछले साल और इस साल की पुस्तिकाओं में भी अंतर मिला है। अब इस लिखावट का मैच कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विवि के कर्मचारी रोशनलाल को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वीरवार को पुलिस ने कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी एक साल की ही परीक्षा पुस्तिका पुलिस को मिली है। अब पिछले कुछ सालों की उत्तर पुस्तिकाओं को भी मुहैया कराने के लिए पुलिस ने विवि प्रशासन से कहा है। इसमें छात्रों की कॉपी के अलावा उनकी लिखावट भी मैच कराई जानी है। इसमें पुलिस ने एकाध छात्र की लिखावट की जांच की तो उसमें अंतर मिला है। अब पुलिस ने सभी अरोपी छात्रों की कॉपियों को मैच कराएगी। चूंकि प्रथम दृष्टया जो आरोप है उसमें भी कहा गया है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को बाहर से लिखावाया गया था। इसलिए लिखावट को जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



यह था प्रकरण
यूएचएस में नकल के खेल का भंडाफोड़ एक छात्र ने किया था और फोटो-वीडियो के साथ कई अहम साक्ष्य विवि प्रशासन को दिए थे। विवि प्रशासन ने जांच की तो मामला गंभीर पाया। चूंकि आरोपियों ने फेल परीक्षार्थियों की कॉपी को बाहर ले जाकर उनको अच्छी तरह से लिखवाकर फिर से कॉपियों के गट्ठर में बंद कर दिया था। इस तरह का खेल पिछले कई साल से चल रहा था। छात्र की शिकायत पर विवि ने संज्ञान लिया और जांच के बाद 41 लोगों को इस परीक्षा घोटाले में लिप्त पाया गया। इसमें विवि के 17 कर्मचारी और 24 एमबीबीएस छात्र हैं।

रिकाॅर्ड कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। उसके बाद लिखावट को मैच कराया जाएगा और फिर कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच चल रही है और जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दलीप कुमार, डीएसपी/जांच अधिकारी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें